Author: Chhattisgarh Rajya

कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी बहन के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई उसे लगातार डरा-धमका कर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। लगातार शोषण से परेशान होकर युवती घर से भाग गई थी और पांच दिन तक लापता रहने के बाद थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते…

Read More

चारामा। विकासखंड चारामा के लखनपुरी गांव में दो दिन पहले लापता हुए 8 वर्षीय बालक हरेश का शव सोमवार को गढ़ियापारा पहाड़ में मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हरेश की हत्या उसी के नाबालिग दोस्त ने की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, हरेश विश्वकर्मा (पिता – अशोक विश्वकर्मा), तीसरी कक्षा का छात्र था और शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे से लापता था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की,…

Read More

कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में बाघ की सक्रियता ने आसपास के गांवों में दहशत फैला दी है। हाल ही में बाघ ने पहाड़ी पर दो भैंसों का शिकार किया, जिसके बाद वन विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने के लिए इलाके में मुनादी की जा रही है और तेंदूपत्ता संग्रहण का काम भी फिलहाल रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने कई बार बाघ को पहाड़ी पर देखा है और वहां पैर के पंजों के निशान भी मिले हैं। बाघ के इस हमले के कारण गांव में भय का…

Read More

जगदलपुर, 19 मई 2025: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आज सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर धोखाधड़ी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी, कार्यक्रम समन्वयक रा. से. यो. डॉ. संजीवन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू और संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग समेत बस्तर विश्वविद्यालय…

Read More

रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित रिद्धि-सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में आधी रात को गुंडों ने हंगामा मचाया। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले पंकज कुमार सिंह के घर पहले पथराव किया गया और फिर अंदर घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन डॉन गैंग के सदस्य थे, जो नशे के लिए पैसे मांगने आए थे। जब पंकज ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने मिलकर उसकी मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता…

Read More

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विदेश यात्रा पर भेजे जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का हिस्सा हैं। उनके नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका सहित चार अन्य देशों की यात्रा पर जाएगा। शशि थरूर का नाम इस सूची में आने के बाद कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की आपत्ति पर थरूर की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा, “मैं इस मामले में नहीं पड़ना चाहता।” यह बयान उन्होंने समिति की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान…

Read More

आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब वह शेष मुकाबले सिर्फ सम्मान बचाने के मकसद से खेलेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की होड़ में बनी हुई है, लेकिन उनके लिए टॉप-4 में पहुंचना आसान नहीं है। उन्हें बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी उनकी क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार रह सकेंगी। SRH vs LSG: हेड टू…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्कीम के तहत वड़ोदरा रेलवे डिवीजन के पांच पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन हैं — डाकोर, करमसद, देरोल, कोसांबा और उतरन। TOI की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी इन स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दो साल पहले शुरू हुई अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश के 1300 से अधिक स्टेशनों को विश्वस्तरीय ट्रैवल हब में बदला जा रहा है, जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और साथ ही स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। डाकोर स्टेशन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…

Read More

कोरबा। ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों की जल्द स्वीकृति दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग शहजादा उर्फ राजू उर्फ जावेद खान के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को पूर्व शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का ओएसडी बताकर कई लोगों को फंसाया और लाखों रुपये ठगे। इस मामले की शुरुआत ग्राम पंचायत खरडी के पूर्व सरपंच चंद्रप्रीतम सिंह की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि 5 मई 2023 को आरोपी उनके घर आया और खुद को पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और जयसिंह अग्रवाल का ओएसडी बताकर लेटरपेड दिखाया।…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और उनके भागीदार सुमित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गोपनीय सूचना मिलने पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने प्वाइंटर की मदद से सौदा तय कर संकेत मिलने पर दोनों होटलों में एक साथ छापेमारी की।…

Read More