असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिली बड़ी राहत, गठबंधन ने 325 सीटों पर दर्ज की निर्विरोध जीत
असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा गठबंधन को मिली बड़ी सफलता, 325 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल

असम में पंचायत चुनाव से पहले राज्य की 348 सीटों पर निर्विरोध निर्णय हुआ है, जिसमें भाजपा गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को केवल 23 सीटें मिली हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर करते हुए यह दावा किया कि भाजपा गठबंधन ने चुनाव से पहले ही 37 जिला परिषद और 288 आंचलिक पंचायत सीटें निर्विरोध जीत ली हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने इस उपलब्धि को असम के राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असम के लोगों का विश्वास और समर्थन है। उनका विश्वास है कि अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने पर यह संख्या और बढ़ेगी।
निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 आंचलिक परिषद सीटें निर्विरोध जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 9 और एआइयूडीएफ ने एक सीट हासिल की है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि निर्विरोध सीटों की पूरी सूची शनिवार को जारी की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में 2 मई और 7 मई को मतदान होगा, और मतों की गिनती 11 मई को की जाएगी।