Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्या IPL में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम ने कभी ट्रॉफी अपने नाम की है? जानिए क्या पंजाब किंग्स कर पाएगी यह कमाल!
    खेल

    क्या IPL में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम ने कभी ट्रॉफी अपने नाम की है? जानिए क्या पंजाब किंग्स कर पाएगी यह कमाल!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पंजाब किंग्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 सीजन में 29 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पंजाब किंग्स ने इस सीजन लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल किया था, इसलिए क्वालीफायर-1 में मिली यह हार उनके लिए बड़ा झटका साबित हुई। फिर भी पंजाब किंग्स के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका बचा है, जिसके लिए उन्हें 1 जून को क्वालीफायर-2 में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच फैंस के बीच यह भी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल इतिहास में कभी कोई टीम क्वालीफायर-1 हारने के बाद भी ट्रॉफी जीत पाई है।

    पंजाब किंग्स क्या दोहरा पाएगी मुंबई इंडियंस का कारनामा?
    जहां आरसीबी ने फाइनल की टिकट कटाई है, वहीं पंजाब किंग्स की कोशिश क्वालीफायर-2 जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की होगी। आईपीएल के इतिहास में 2011 से शुरू हुए प्लेऑफ के दौर में केवल मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम रही है जिसने क्वालीफायर-1 हारने के बाद ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस ने यह कारनामा 2013 और 2017 में किया था। 2013 में मुंबई को क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए फाइनल में जीत हासिल की। इसी तरह 2017 में भी मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-1 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से हार के बाद फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था। अब पंजाब किंग्स के सामने भी इस रिकॉर्ड को दोहराने का बड़ा मौका है।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखाएगी पंजाब किंग्स अपनी ताकत
    पंजाब किंग्स का क्वालीफायर-2 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां इस सीजन उन्होंने पहले भी एक मुकाबला खेला है। उस मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे और 11 रनों से जीत हासिल की थी। क्वालीफायर-1 में धीमी बल्लेबाजी करने वाली टीम इस बार अहमदाबाद में शानदार वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.