सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद कुछ इस अंदाज में मनाई पहली ईद, साझा की जश्न की खूबसूरत तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद अपनी पहली ईद खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड़ी पड़वा, बैसाखी, उगादी, चेटी चंड, नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, जो पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे, अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। अलग धर्म से होने के कारण उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। उनकी रोमांटिक तस्वीरें और मजेदार वीडियो फैंस को खूब पसंद आते हैं। शादी के बाद, यह लोकप्रिय बी-टाउन कपल पहली बार पति-पत्नी के रूप में ईद का जश्न मनाता नजर आया। सोनाक्षी ने इस खास मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं।
सोनाक्षी-जहीर की पहली ईद का जश्न
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने गुड़ी पड़वा, बैसाखी, उगादी, चेटी चंड, नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दीं। दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्त के साथ दिख रही हैं। उनकी ईद 2025 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, एक वायरल वीडियो में सोनाक्षी और जहीर को साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में सोनाक्षी ऑल-ब्लैक लुक में और जहीर व्हाइट-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने ईद लुक को खूबसूरत नेकपीस से कंप्लीट किया।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म
अगर सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो वह जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वह तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। 8 मार्च को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिला। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ सुधीर बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं।