Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»CSK vs DC Head to Head: किसका पलड़ा है भारी? जानें दोनों टीमों का अब तक का रिकॉर्ड
    खेल

    CSK vs DC Head to Head: किसका पलड़ा है भारी? जानें दोनों टीमों का अब तक का रिकॉर्ड

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    CSK vs DC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमों के इस सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से केवल एक में उन्हें जीत मिली है जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है।

    CSK vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड
    आईपीएल इतिहास में चेन्नई और दिल्ली के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 बार जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 11 बार सफलता मिली है। इन आंकड़ों से साफ है कि हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है।

    अगर पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो चेन्नई ने तीन और दिल्ली ने दो मुकाबले जीते हैं। आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया था। उस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 171 रन ही बना सकी थी।

    CSK vs DC: स्क्वॉड
    चेन्नई सुपर किंग्स:
    रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल।

    दिल्ली कैपिटल्स:
    केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनावेन फरेरा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

    अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपनी जीत की लय बरकरार रख पाएगी या चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर वापसी करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.