सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की SIR कवायद को संवैधानिक और कानूनी रूप से पूरी तरह वैध ठहराया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार का मनमाना काम नहीं किया गया है. दो जजों की बेंच (जिसकी अगुवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची कर रहे थे) ने फैसला सुनाया कि संविधान के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव (Free and Fair Election) कराना चुनाव आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए आयोग इस तरह के कदम उठाने के लिए पूरी तरह सक्षम और अधिकार संपन्न है. राजनीतिक दलों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि इस…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार ने दहेज की लालच ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल वालों ने गर्भवती बहू का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शादी में मोटी रकम लेने के बावजूद पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। अतरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के पति, सास-ससुर और ननद ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया। शादी में Rs 1 करोड़ दहेज लिया, फिर शुरू हुई नई मांग न्यू आगरा थाना क्षेत्र से सामने आई इस दर्दनाक वारदात में पीड़िता की मां…
छत्तीसगढ़ – गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मितानीन महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव में हुए इस खूनी हमले में मृतका के पति और बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ होटल में काम कर रही थी. अचानक एक हमलावर ने अंदर घुसकर ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर जांच शुरू…
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम बापू को बड़ी राहत देने से इनकार करते हुए उनकी आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी है। बुधवार को जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने आसाराम समेत तीन आरोपियों की अपीलों पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि निचली अदालत द्वारा दी गई सजा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि अदालत ने उन्हें गैंगरेप की धारा से बरी कर दिया, लेकिन अन्य गंभीर आरोपों में दोषसिद्धि कायम रखी गई है। साथ ही कोर्ट ने आसाराम…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है। इसके साथ ही सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष पुरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को SIR के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाने का अधिकार है। कोर्ट ने यह भी माना कि विशेष परिस्थितियों में अलग प्रक्रिया अपनाना संविधान और कानून का अपमान नहीं है।
गाजा पट्टी में इजरायल रक्षा बलों यानी IDF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायली सेना ने एक विशेष सैन्य अभियान में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर और 7 अक्टूबर 2023 के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। यह कार्रवाई इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज के सीधे निर्देशों पर की गई। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा कर इस अभियान की पुष्टि की है। महज एक हफ्ते पहले संभाली थी कमान मारे गए हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को…
90 के दशक का सुपरहिट गाना ‘चुनरी चुनरी’ एक बार फिर नए अंदाज में लौट आया है, लेकिन इस बार दर्शकों का दिल जीतने के बजाय सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में इस आइकॉनिक गाने को रीमिक्स करके पेश किया गया है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, इंटरनेट पर लोगों ने इसकी तुलना सीधे सलमान खान और सुष्मिता सेन के ओरिजिनल वर्जन से करनी शुरू कर दी। 1999 का सुपरहिट गाना ‘चुनरी-चुनरी’ 1999 में आई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’…
Byju’s के संस्थापक बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 माह की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने एक मामले की जांच में पाया कि रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े मामले में कोर्ट की अवमानना की है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 90,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर का कानूनी खर्च चुकाने और सरेंडर करने को कहा है। इसके अलावा रवींद्रन को Beeaar Investco Pte पर अपना कानूनी अधिकार साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने को कहा है। कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने की थी शिकायत ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर…
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank पर कॉर्पोरेट क्लाइंट को फायदा पहुंचाने के लिए हेरफेर करने के आरोप लग रहे हैं। बैंक पर आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी महाराष्ट्र स्टेट रोड़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी MSRDC को ज्यादा ब्याज देने के लिए कथित तौर पर करोड़ों रुपये ‘मार्केटिंग खर्च’ के रूप में दिखाए गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मामला करीब 45 करोड़ रुपये के भुगतान का है। बैंक की विजिलेंस जांच के मुताबिक, यह रकम सीधे ब्याज के तौर पर देने के बजाय रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन के नाम पर अलग-अलग वेंडर्स के जरिए जारी…
राजस्थान(चूरू)- एसपी ऑफिस से युवती को उठा ले जाने के मामले में 20 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि मारपीट करने वाले बदमाशों की कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि झाड़सर (चूरू) का रहने वाला युवक और नाथवाना (बीकानेर) की युवती ने रजामंदी से शादी की थी. दोनों ने 10 दिन पहले ही लव मैरिज की थी. शादी के बाद से ही उन्हें खतरा सता रहा था, जिसके चलते सोमवार (25 मई) दोपहर को सुरक्षा मांगने के लिए एसपी के दफ्तर पहुंचे थे. तभी उनके…
