Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हीट वेव यानी लू जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों…

Read More

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं का न्यायोचित स्थान'”जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तो भारत मजबूत होता है। घर की गरिमा से लेकर संसद में समान आवाज़ तक, यह एक नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की परिकल्पना है।” — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत की महिलाएँ सदैव महान कार्यों में सक्षम रही हैं। वैदिक काल में गार्गी और मैत्रेयी ने बड़े-बड़े दार्शनिकों को निरुत्तर कर दिया था। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर ने जिस न्यायपूर्ण तरीके से अपने राज्य का शासन चलाया, उसकी बराबरी उनके समकालीन शासक नहीं कर सके। रानी लक्ष्मीबाई साहस की एक अमर मिसाल बन…

Read More

देहरादून- आज के दौर में जहां कई जगहों पर बेटियों को लेकर सोच अब भी बदलने की जरूरत है, वहीं देहरादून से आई एक प्यारी सी खबर लोगों का दिल जीत रही है. यहां एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म को इतने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. देहरादून में एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म को बेहद खुशी और गर्व के साथ मनाया. अस्पताल के बाहर खड़ी कारों को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल किसी त्योहार जैसा लग रहा था.…

Read More

उत्तर प्रदेश- हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. एक्सीडेंट रविवार-सोमवार की रात धौलाना-गुलावटी हाईवे पर हुआ है. बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई थी. सूचना मिलते…

Read More

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पूर्व प्रधान और अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है. पुलिस की तड़के सुबह 4 बजे कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा में बदमाश इंद्रासन बिंद से मुठभेड़ हो गई थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के दोनों पैरों में गोली मारी. इससे वह लहूलुहान हो गया है और उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने वारदात के दिन ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था. दोनों बदमाश दिनदहाड़े अधिवक्त को गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग गए…

Read More

हैदराबाद-पलक झपकते ही रिमोट से कार में बैठे-बैठे ही नंबर प्‍लेट चेंज…! पुलिस के हत्‍थे एक ऐसा शातिर डॉक्‍टर चढ़ा है, जो ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बीएमडब्‍ल्‍यू कार की नंबर प्‍लेट रिमोट से बदलता रहता था. ऐसे में वह सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर कार चलाता था. लेकिन शराब के नशे में ड्राइव करते समय उसकी सारी पोल खुल गई. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर, हैदराबाद का ये शातिर डॉक्‍टर कब से नियम-कानूनों को तोड़ रहा था. कुछ ही सेकंड में नंबर प्‍लेट चेंज हैदराबाद में रिमोट कंट्रोल…

Read More

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए हैं. यहां बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. पुलिस की सख्ती के दावों के बीच बदमाशों की खौफनाक करतूत सामने आने के बाद जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए इलाके में दहशत फैलाते हैं. इसके बाद गाड़ी रोककर खुलेआम हवाई फायरिंग की जाती है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन…

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार, 13 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. ठाणे जिले के मुरबाड़ में कल्याण–मुरबाड़ मार्ग पर रायते पुल के पास सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. हादसे के चलते भारी ट्रैफिक जाम हादसा सोमवार, 13 अप्रैल की सुबह करीब 11.30…

Read More

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा ने शादी कर सबको चौंका दिया था. अब मो​नालिसा के पति फरमान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. फरमान के मुताबिक, शादी के बाद मोनालिसा गायब हो गई हैं. फरमान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों से मदद की अपील की वीडियो में पति खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बताते हुए नजर आ रहा है. वह कहता है कि वह भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया है. वायरल गर्ल के पति ने वीडियो में लोगों से मदद…

Read More

उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि वेतन संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई. हालांकि, विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया और नोएडा के फेज-2 तथा सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरव की…

Read More