Author: Chhattisgarh Rajya

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा बुक मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में घिरे अफसरों, कर्मचारियों और नेताओं को अब सीबीआई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुला रही है। दिल्ली में इनसे कई घंटों तक गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक राज्य के करीब आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी और कई कारोबारी पूछताछ के लिए समन प्राप्त कर चुके हैं। बीते सप्ताह राज्य के दो आईपीएस अफसर भी दिल्ली में अपने बयान दर्ज कराने के बाद लौट चुके हैं। सीबीआई ने उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ की, जिसमें उनकी…

Read More

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीह गांव में एक युवक की रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गांव के एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोलने पर अंदर एक युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ उसी घर में रहता था। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सोमवार को उन्हें एक घर से लगातार बदबू आने की सूचना मिली थी।…

Read More

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। जिले में माओवादियों ने एक ही रात में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में उसूर क्षेत्र के मारुडबाका गांव के निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता और राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, मीना गट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षा दूत अशोक मुचाकी, एक रसोइया और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। सभी की हत्या धारदार हथियारों से की गई। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। जानकारी के अनुसार, नागा भंडारी बीती रात लिंगापुर गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां दो दर्जन से अधिक हथियारबंद माओवादियों ने उन्हें घेर लिया और…

Read More

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के टाइगर बेल्ट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बाघ के हमले में दो दिन में चार लोगों की जान चली गई। शनिवार दोपहर को बाघ ने एक ही हमले में तीन महिलाओं की जान ले ली, जोकि अपने आप में पहली बार है जब एक बाघ ने एक साथ इतने लोगों की जान ली। इसके बाद रविवार को एक और ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना सिंदेवाही वन रेंज के पास मेंढमाल गांव के जंगल में हुई। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहली बार था जब एक बाघ ने एक साथ तीन लोगों को…

Read More

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी थी, जिसके परिणामस्वरूप आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2025 के सीजन को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया था। हालांकि, 10 मई को सीजफायर की घोषणा के बाद स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है, और इसके चलते आईपीएल के बाकी बचे मैचों के जल्द पुनः शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच, जहां कई विदेशी खिलाड़ी अपने देशों को लौट गए थे, वहीं अब उन्हें वापस बुलाया जा रहा है।…

Read More

2000 के दशक की शुरुआत में जब ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनने की दौड़ में थीं, तब एक और नाम भी लगातार चर्चा में था और वह थी प्रीति जिंटा। भले ही वह उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री न रही हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। प्रीति सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि साहस और सिद्धांतों की प्रतीक भी रहीं। वह उन चंद कलाकारों में से एक थीं जिन्होंने मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। अंडरवर्ल्ड के…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने अपने पति, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में कहा कि हालांकि उन्हें यह अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरी गरिमा और प्यार के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया, जिसके बाद अनुष्का की पहली प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो गई। उनके चाहने वाले लगातार इस पर…

Read More

भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर से हमला किया, तो भारतीय सेना बिना देर किए पाकिस्तान के आतंकवादियों को घुसकर मारेगी। इस संदर्भ में, भारतीय सेना ने रामचरितमानस की एक चौपाई का भी उल्लेख किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा, “विनय ना मानत जलधि गए तीन दिन बीति, बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति…”। यह चौपाई भगवान राम के गुस्से को व्यक्त करती है, जब समुद्र ने राम के विनम्र…

Read More

रायपुर: पुरानी बस्ती पुलिस ने एक निजी कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट पर शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर 57 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित हरीश सालुखे, जो यूनिक पैराडाइज भाठागांव के निवासी हैं, ठगी का शिकार हुए। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया और उन्हें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में शामिल किया। वे लगातार व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनके खाते में लाभ की राशि ट्रांसफर करने के एसएमएस भेजते रहे। एक से डेढ़ महीने के भीतर ठगों ने विभिन्न खातों…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 04 MQ 1259) में सवार होकर एक छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे। लौटते समय रायपुर-बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास उनकी गाड़ी पहले एक ट्रेलर और फिर एक डंपर से टकरा गई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई। घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Read More