रायपुर: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक लॉन्च कर लॉजिस्टिक्स और खनन परिवहन क्षेत्र में हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह ट्रक पारंपरिक डीज़ल वाहनों का विकल्प बनकर, स्वच्छ और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट समाधान को बढ़ावा देगा। यह पहल अदाणी ग्रुप द्वारा एक अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता और ऊर्जा तकनीकी कंपनी के साथ साझेदारी में की गई है। इन ट्रकों में स्मार्ट तकनीक और तीन हाइड्रोजन टैंक लगे होंगे, जो एक बार में 40 टन तक का भार लेकर 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब जमीन पर नजर आने लगा है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को हटाते हुए यह संदेश दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और खराब प्रदर्शन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर जगदलपुर में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग के कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के…
रायपुर: नवा रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर परियोजना को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। 540 रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि देने और 100 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास योजना पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश का सबसे बड़ा थोक व्यापारिक केंद्र विकसित करना था, जिसके लिए 1083 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। लेकिन अब वर्तमान सरकार ने इस योजना को रद्द कर दिया है और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया गया है। भूमि…
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण आईपीएल का यह सीजन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक प्लान बी तैयार किया है, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीसीसीआई ने तीन जगहों को चुना है, जहां आईपीएल के बचे हुए मुकाबले हो सकते हैं। इन जगहों में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। हालांकि, इन मैचों के आयोजन के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाएगी, इसके बाद ही आगे की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि उत्तर भारत…
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच, महबूबा मुफ्ती ने शांति और वार्ता की आवश्यकता पर जोर दिया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और JKPDP की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत से शांति प्रयासों का नेतृत्व करने का आह्वान किया है, जबकि पाकिस्तान द्वारा भारत के कई राज्यों में मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमले किए जा रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की और हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए राजनयिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र के लोग लंबे समय से संघर्षों का शिकार रहे…
रायपुर (India Pak War News): भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं रही। शहर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एहतियातन विजिटर्स की एंट्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी रेलवे पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। केंद्र की एडवाइजरी के बाद बढ़ी सतर्कतागृह मंत्रालय द्वारा देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए…
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में दोनों देशों के अधिकारी बातचीत की टेबल पर आ गए हैं, जिससे इस लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और शीर्ष व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने चीन के उप प्रधानमंत्री ही लाइफेंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने इस बातचीत की पुष्टि की है, जो वैश्विक व्यापार पर भारी असर डाल सकने वाले विवाद को सुलझाने…
मौजूदा हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी चार्टर्ड हज फ्लाइट्स रद्द करने का निर्णय लिया है। तीर्थयात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे संयम बनाए रखें और अगली सूचना का इंतजार करें। 9 मई को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी यही अपील की गई है। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। पाकिस्तान बार-बार सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन भेजने और हवाई हमलों की कोशिश कर रहा है, जिसका भारत प्रभावी ढंग से जवाब दे रहा है। इस साल 3600 से ज्यादा हज यात्री इससे पहले हज समिति ने…
रायपुर: भारतमाला परियोजना से जुड़े 48 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को पूछताछ पूरी करने के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि 25 अप्रैल को ईओडब्ल्यू ने घोटाले की जांच के तहत प्रदेशभर में 20 स्थानों पर छापेमारी की थी। छापों के अगले दिन, 26 अप्रैल को हरमीत सिंह खनूजा, केदार तिवारी, उसकी पत्नी उमा तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया गया…
मुंगेली में लगभग एक महीने पहले घर से लापता हुई 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण मामले में अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बच्ची का अब तक पता नहीं लगाया था, लेकिन हाल ही में इस मामले ने एक नया मोड़ लिया है। कोसाबाड़ी गांव के पास स्थित श्मशान घाट के निकट पुलिस को एक नरकंकाल और उस स्थान पर बच्चियों जैसे कपड़े मिले हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। कई स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आशंका जताई है कि यह नरबलि का मामला हो सकता है। मुंगेली एसपी भोजराम…
