कोरबा: कटघोरा-पेंड्रारोड के लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। कार में सवार चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी भुवन महंत के रूप में हुई है, जो उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकले थे। यह हादसा रात करीब दो बजे ग्राम लैंगा-कारीमाटी के पास हुआ। बताया गया कि ऑल्टो कार कोरबा की ओर आ रही थी, जब वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर (Indian Consumer Court Decision): राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में होटल प्रबंधन को आदेश दिया है कि वह शादी के लिए बुकिंग के दौरान ग्राहक से ली गई एक लाख रुपये की अग्रिम राशि लौटाए। आयोग ने यह माना कि कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित होने की स्थिति में अग्रिम राशि न लौटाना “सेवा में कमी” के अंतर्गत आता है। यह मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर निवासी विकास कुमार गुप्ता से जुड़ा है, जिन्होंने 11 जनवरी 2021 को अपने भाई की शादी के लिए बिलासपुर के जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल…
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जा कर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 897 स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पद हैं, जिनमें से 419 पद हरियाणा अधीनस्थ कोर्ट और 478 पद पंजाब अधीनस्थ कोर्ट के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 5 मई तक जारी रहेगी। वैकेंसी डिटेलकुल पद: 897 पंजाब अधीनस्थ न्यायालयों के लिए: 478 पद हरियाणा…
अक्सर स्कूल और कॉलेज अपने छात्रों को वीकेंड या छुट्टियों में पिकनिक पर ले जाते हैं, और बच्चे इसे बड़े उत्साह के साथ एन्जॉय करते हैं। लेकिन अब जम्मू कश्मीर में इस पर पाबंदी लगा दी गई है। उमर अब्दुल्ला सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश में स्कूलों और कॉलेजों को वीकेंड और छुट्टियों में पिकनिक आयोजित करने से रोक दिया है। यह फैसला शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में पिकनिक आयोजित करने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल…
Varuthini Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है, और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति एकादशी के दिन उपवासी रहकर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करता है, उसे सुख-समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एकादशी का व्रत रखा जाता है, और हर एकादशी का अपना अलग नाम होता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में जो एकादशी आती है, उसे वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस माह…
SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) लंबे समय के लिए एक शानदार निवेश विकल्प माना जाता है। देशभर में लाखों छोटे निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए SIP का सहारा ले रहे हैं। यदि आपका लक्ष्य अगले 20 वर्षों में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है, तो आपको हर महीने करीब 11,000 रुपये का निवेश करना होगा, और इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलने की जरूरत होगी। ऐसे में 20 साल में आपका निवेश 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि उस समय 1 करोड़ की असली यानी रियल वैल्यू क्या…
आईपीएल 2025 के 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में दर्शकों को एक बेहद रोमांचक और लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिला। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 111 रन का स्कोर बनाकर उसे सफलतापूर्वक डिफेंड किया और मुकाबले को 16 रनों से जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा सफलतापूर्वक बचाया गया स्कोर बन गया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में 116 रन डिफेंड कर जीत हासिल की थी। PBKS vs KKR: पंजाब की बल्लेबाजी रही फीकी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह…
आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम ने इसी मैदान पर पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला था, जहां वे 173 रन का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रहे और बेंगलुरु ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। अब जब…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार (16 अप्रैल) को देशभर में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालयों के सामने और संबंधित राज्यों के जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 25 अप्रैल के लिए निर्धारित की है।
नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने मंगलवार को यह आरोप पत्र राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा-तीन (मनी लॉन्ड्रिंग) और धारा-चार (मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सजा) के तहत दायर किया। आरोप पत्र में सोनिया और राहुल गांधी के साथ ही कंपनी यंग इंडिया के निदेशकों सैम…
