रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट -2 (RRB JE CBT 2) की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इस भर्ती के दूसरे चरण के लिए कुल 20,792 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे 7951 पदों पर भर्ती की जा रही है। डायरेक्ट लिंक एडमिट…
Author: Chhattisgarh Rajya
15 अप्रैल 2025 का राशिफल:आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 10:56 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार के दिन सिद्धि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। सिद्धि योग आज रात 11:33 बजे तक रहेगा, जबकि विशाखा नक्षत्र देर रात 3:11 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही वैशाख मास की शुरुआत हो चुकी है, जो 12 मई तक चलेगा। मशहूर ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन, कौन-से उपाय आपके लिए लाभदायक होंगे और क्या है आज का…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम बेलौदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के छह लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में आठ साल की बच्ची संतोषी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य चार घायल सदस्य जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस के मुताबिक, गर्मी के कारण पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे खाना खाने के बाद घर के…
बिलासपुर। एनएच-130 रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए डिवाइडर और फुटपाथ की रेलिंग को चोरों ने तीन किलोमीटर तक उखाड़कर गायब कर दिया है। नवागांव से लेकर हिर्री तक लगाए गए एंगल, सरिया और पाइप चोरी हो चुके हैं। यह घटना न केवल एनएचएआई की 24 घंटे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था की भी पोल खोलती है। लाखों रुपये का ईंधन खर्च कर गश्त करने वाले दो विभागों की मौजूदगी में भी सरकारी संपत्ति का इस तरह गायब हो जाना, गहरी लापरवाही को दर्शाता…
ग्लैमर की दुनिया में प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कई सेलेब्स खुलकर इनका सहारा लेते हैं, जबकि कुछ सितारे इनसे जुड़ी अफवाहों को सिरे से खारिज कर देते हैं। हाल ही में राधिका मदान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके बदले हुए लुक को देखकर लोग यह मान बैठे कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। वीडियो में ब्लैक आउटफिट में राधिका काफी अलग नजर आ रही थीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना मौनी रॉय से करते हुए लिखा, “राधिका अब पहचानी नहीं जा रहीं, लगता है उन्होंने भी…
साउथ के सुपरस्टार्स धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी पैन-इंडिया फिल्म कुबेरा के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म की शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा है और हाल ही में जारी किया गया इसका फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच उत्साह को और भी बढ़ा चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म के पहले सिंगल की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की बेताबी और भी बढ़ गई है। पहला सिंगल होगा 20 अप्रैल को रिलीज निर्माताओं ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें धनुष…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) का नाता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब NDA का हिस्सा नहीं है। इस फैसले के पीछे उन्होंने वजह बताई कि भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन ने उनके भतीजे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का समर्थन करने का निर्णय लिया है। पटना में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित रालोजपा के कार्यक्रम में बोलते हुए पारस ने कहा कि वह 2014 से NDA…
वक्फ संशोधन कानून को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य वक्फ सिस्टम में सुधार और आस्था की रक्षा करना है। नकवी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस कानून को लेकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह कानून किसी धर्म का नहीं, बल्कि देश का है। उन्होंने कहा कि वक्फ सिस्टम में जो गड़बड़ियां थीं, उनका सुधार मुल्क और मजहब की भलाई के लिए जरूरी है। नकवी ने इस संदर्भ में कहा कि “लूट लाइसेंस की नाकेबंदी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश का असर भारतीय मूल की एक अफसर, नीला राजेंद्र, पर पड़ा है। नीला NASA में उच्च पद पर कार्यरत थीं, लेकिन ट्रंप के अमेरिका में डाइवर्सिटी प्रोग्राम्स को बंद करने के फैसले के बाद NASA ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। NASA की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (JPL) ने ईमेल के माध्यम से सभी कर्मचारियों को यह जानकारी दी कि नीला अब NASA का हिस्सा नहीं हैं। नीला को नौकरी से निकालने का कारण ट्रंप का आदेश था, जिसके तहत अमेरिका में चल रहे डाइवर्सिटी प्रोग्राम्स को समाप्त कर दिया गया था। इस आदेश के…
बेलगावी, कर्नाटक: बेलगावी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसा बेलगावी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय हुआ, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने की कोशिश की, हालांकि इस दुर्घटना के कारण इस रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं। हादसा बेलगावी के कांग्रेस रोड पर मिलिट्री महादेव मंदिर के पास स्थित ट्रैक पर हुआ, जब मालगाड़ी महाराष्ट्र के मिराज की ओर जा रही…
