IPL 2025 में 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी, क्योंकि उनके पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर विराट इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL 2025 में विराट अब तक बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 67 रन की शानदार पारी खेली थी…
Author: Chhattisgarh Rajya
भारत में जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पूरे जोश और उत्साह के साथ आयोजित हो रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का 10वां सीजन 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जिसका पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 टीमें खिताबी मुकाबले में उतरेंगी – लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स। कराची किंग्स की कप्तानी इस बार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है, जो एकमात्र…
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट की शानदार जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की चैंपियन रह चुकी CSK इस सीजन में वह जुनून और धार नहीं दिखा पाई, जिसके लिए टीम जानी जाती है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों से नीचे रहा है। इस बार चेन्नई की टीम रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे कुछ खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ पर बने नए कानून को लेकर पहली बार सार्वजनिक मंच से प्रतिक्रिया दी। राइजिंग इंडिया समिट 2025 में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा करेगा और गरीब मुसलमानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि दशकों तक देश तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार रहा, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारत आजाद…
मुंगेली। स्नैपचैट के माध्यम से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी आदर्श सिंह पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए स्नैपचैट की बातचीत उसके परिवार वालों को भेजने की धमकी दे रहा था। पीड़िता के परिजनों की ओर से 15 मार्च को दर्ज शिकायत में बताया गया कि उसकी भाभी के व्हाट्सएप नंबर पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया, जो पीड़िता की स्नैपचैट रिकॉर्डिंग थी। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 8 मार्च 2023 से वह बैहरसरी निवासी आदर्श सिंह से स्नैपचैट और फोन पर…
बिलासपुर। एक सनसनीखेज घटना में ऑटो में रखे पर्स से जेवर और पैसे चोरी होने की शिकायत करना एक भाई-बहन को भारी पड़ गया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो नाराज ऑटो ड्राइवर के बेटे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाई-बहन घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर ने बाहर से दरवाजा बंद कर पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि दोनों ने आंगन में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यह मामला 25 मई 2018 का है, जब सकरी निवासी बजरंग कुमार शर्मा अपनी बहन लता तिवारी के साथ…
रायपुर। कोरोना काल ने जहां लाखों लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित किया, वहीं कुछ लोगों ने उसी मुश्किल घड़ी को अपनी मेहनत और संघर्ष से अवसर में बदल दिया। बालोद जिले के 26 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिन्हा की कहानी भी ऐसी ही है। बेरोजगारी और अनिश्चितता के दौर में जब सभी रास्ते बंद नज़र आ रहे थे, तब उनकी पत्नी दीप्ति और पिता भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने उन्हें उम्मीद दी और आगे बढ़ने का हौसला दिया। देवेंद्र ने पारंपरिक खेती को छोड़कर फूलों की खेती की ओर रुख किया और आज वे सफलता की मिसाल बन चुके हैं। पत्नी की…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेंदरी मानसिक चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि अब तक मानसिक चिकित्सकों की हुई नियुक्तियों का पूरा ब्योरा—नाम, तिथि सहित—शपथपत्र के माध्यम से दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए। गौरतलब है कि सेंदरी स्थित यह प्रदेश का एकमात्र सरकारी मानसिक चिकित्सालय है, जहां मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत जरूरी प्रावधान और सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। इस मुद्दे पर विशाल कोहली द्वारा अधिवक्ता हिमांशु पांडेय के माध्यम…
रायपुर (Raipur DGGI Action)। जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस इकाई, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर ज़ोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में करोड़ों रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग ने अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स नामक दो फर्मों के संचालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने दिल्ली की कई बोगस कंपनियों से फर्जी बिलिंग के माध्यम से क्रमशः 94 करोड़ और 41 करोड़ रुपये की खरीदी दर्शाई और इसके आधार पर लगभग 24 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया गया। जांच के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों में…
सुकमा (Sukma News)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीमों ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सीपीआई के वरिष्ठ नेताओं के निवास स्थलों पर यह कार्रवाई शुरू की गई। दोनों एजेंसियां चार अलग-अलग स्थानों पर जांच में जुटी हैं और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों के यहां छापा मारा गया है, उनमें पूर्व विधायक मनीष कुंजाम और तेंदूपत्ता प्रबंधक भी शामिल हैं। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। यह खबर लगातार अपडेट…
