रायपुर। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होमस्टे नीति: बस्तर, जो कभी माओवादी गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था, अब विकास और पर्यटन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार बस्तर में जम्मू-कश्मीर मॉडल पर होम स्टे पॉलिसी लागू करने की तैयारी में है। सरकार का उद्देश्य बस्तर को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस पॉलिसी के तहत आदिवासी गांवों में छोटे-छोटे पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को…
Author: Chhattisgarh Rajya
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश देने से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी महिलाओं को मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन मिलना चाहिए। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि मातृत्व अवकाश का उद्देश्य मातृत्व की गरिमा की रक्षा करना है। यह न केवल महिला के जीवन के अधिकार (अनुच्छेद 21) का हिस्सा है, बल्कि हर बच्चे के संपूर्ण विकास का अधिकार भी इसमें शामिल है। संवैधानिक अधिकार, किसी की मर्जी पर नहीं निर्भर कोर्ट ने टिप्पणी की कि मातृत्व…
रायपुर। रविवार को रामनगर क्षेत्र में सीवरेज में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं शनिवार को वार्ड-62 में भी ऐसा ही एक हादसा टल गया। शीतला मंदिर के पास छत्तीसगढ़ नगर में नगर निगम द्वारा खोदे गए करीब चार फीट गहरे गड्ढे में तीन साल का मासूम कुशांत साहू गिर गया। सौभाग्य से, एक बाइक सवार युवक की नजर उस पर पड़ गई और वह अपनी बाइक छोड़कर तुरंत गड्ढे में कूद गया, जिससे बच्चे की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर 10 सेकंड की भी देरी हो जाती, या बच्चा नजर से ओझल…
रायपुर। नगर निगम जोन-9 की टीम ने गुरुवार को अवैध रूप से संचालित डेयरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 भैंसों को संचालक के गांव टेकारी पहुंचा दिया। यह कार्रवाई कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्षेत्र में की गई, जहां स्थित डेयरी को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। यह डेयरी पूर्व पार्षद सुशीला धीवर के घर के बगल में लंबे समय से संचालित हो रही थी। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। वर्तमान पार्षद व एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन के आश्वासन पर निगम की टीम ने दलदल सिवनी के डेयरी संचालक के…
बिलासपुर। Train Cancellations April 2025: रायगढ़-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और इस नई लाइन के विद्युतीकरण के कार्य के चलते 11 से 23 अप्रैल तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत कुल 36 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रेलवे का मानना है कि कार्य पूरा होने के बाद इसका लाभ भी यात्रियों को मिलेगा। इससे ट्रेनों के संचालन में तेजी और सुविधा बढ़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन फिलहाल आधारभूत ढांचे को मज़बूत…
IPL 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जब उनके नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को कमान सौंप दी है। धोनी की कप्तानी की वापसी ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। वहीं, रुतुराज भले ही मैदान से बाहर हों, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वो टीम के साथ बने रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे। गायकवाड़ ने भावुक होकर साझा किया संदेश चेन्नई सुपर किंग्स…
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चेन्नई में बीजेपी की एक बेहद अहम बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह समाज के विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें आरएसएस विचारक और तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक एस. गुरुमूर्ति भी शामिल हैं। संसद में अमित शाह पहले ही यह कह चुके हैं कि 2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनाएगी। 2021 में पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष…
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन हाल के दिनों में खासा निराशाजनक रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी, और इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर उसे 3-0 से वनडे सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। इस लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर रिजवान की कप्तानी पर सवाल उठने लगे। इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आगाज़ 11 अप्रैल से हो रहा है। लीग से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान मोहम्मद रिजवान से एक पत्रकार ने मज़ाकिया लहजे में पूछा, “रिजवान भाई, आपकी कप्तानी में तो हमने बहुत…
सुकमा। जिले में गुरुवार सुबह 6 बजे से एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की संयुक्त टीमों ने एक बार फिर तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के दो निवास स्थानों के साथ ही सात तेंदूपत्ता प्रबंधकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के घरों में छापेमारी की गई। दिनभर अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन में जुटे रहे। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास पर कार्रवाई के साथ कोंटा, पलचलमा, फूलबगड़ी, जगरगुंडा, मिशिगुड़ा और एर्राबोर क्षेत्र के प्रबंधकों के घर भी शामिल रहे। छापा पड़ने वालों में वायरलेस ऑपरेटर…
बिलासपुर। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में अवैध प्लॉटिंग का धंधा तेजी से फैल रहा है। जमीन दलाल खेती योग्य जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर सस्ते दाम और भविष्य में कीमत बढ़ने का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। इस पूरे खेल में राजस्व विभाग के कुछ मैदानी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है। अक्सर दलाल बिना किसी सरकारी मंजूरी के प्लॉट बेचते हैं और लोगों को झूठी जानकारी देकर गुमराह करते हैं। रजिस्ट्री के बाद जब लोग मकान निर्माण की अनुमति लेने जाते हैं, तब उन्हें असलियत का पता चलता है। कुछ…
