Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»इस दिन से शुरू होगी पाकिस्तान सुपर लीग, जानें सभी टीमों के कप्तान और स्क्वाड की पूरी जानकारी
    खेल

    इस दिन से शुरू होगी पाकिस्तान सुपर लीग, जानें सभी टीमों के कप्तान और स्क्वाड की पूरी जानकारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टीमों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पूरे जोश और उत्साह के साथ आयोजित हो रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का 10वां सीजन 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जिसका पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 टीमें खिताबी मुकाबले में उतरेंगी – लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स।

    कराची किंग्स की कप्तानी इस बार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है, जो एकमात्र विदेशी कप्तान हैं। बाकी पांच टीमों की अगुवाई पाकिस्तानी खिलाड़ी करेंगे – लाहौर कलंदर्स की कमान शाहीन शाह अफरीदी, पेशावर जाल्मी की बाबर आजम, मुल्तान सुल्तान्स की मोहम्मद रिजवान, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की सऊद शकील और इस्लामाबाद यूनाइटेड की शादाब खान करेंगे।

    अब तक के इतिहास की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड सबसे सफल टीम रही है, जिसने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की है। लाहौर कलंदर्स दो बार विजेता रह चुकी है, जबकि बाकी चार टीमों ने एक-एक बार PSL खिताब जीता है।

    This is your Warner-ing

    Just 🥈 DAYS TO GO!

    Purchase tickets now: https://t.co/khPS0MPxLl#HBLPSLX I #ApnaXHai pic.twitter.com/kR64AIcrtW

    — PakistanSuperLeague (@thePSLt20) April 9, 2025


    PSL 2025 के लिए सभी टीमों के स्क्वाड की जानकारी इस प्रकार है:

    इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह (उपकप्तान), इमाद वसीम, आजम खान, कॉलिन मुनरो, जेसन होल्डर, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, रासी वैन डेर डुसेन, एलेक्स केरी, और अन्य।

    कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जेम्स विंस, हसन अली, शान मसूद, लिटन दास, केन विलियमसन, मोहम्मद नबी, और अन्य।

    लाहौर कलंदर्स: शाहीन अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, सिकंदर रजा, डेविड विसे, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, और अन्य।

    मुल्तान सुल्तान्स: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, माइकल ब्रेसवेल, शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, और अन्य।

    पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, टॉम कोहलर-कैडमोर, अल्जारी जोसेफ, ल्यूक वुड, और अन्य।

    क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), राइली रूसो, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, फिन एलन, कुसल मेंडिस, शोएब मलिक, और अन्य।

    PSL 2025 के इस सीजन में फैंस को एक बार फिर से हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे, और सभी टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जोर लगाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.