राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से सेम्हरा के बीच गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में 23 वर्षीय संगीता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सुनीता ठाकुर (24), सहेली केसरी और बाइक चालक तामेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों लोग आगामी शादी के लिए निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। हादसे के बाद मालवाहक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। शादी की खुशियों पर पड़ा मातम…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर। राउरकेला साइबर थाना पुलिस ने सिविल टाउनशिप, बसंत कॉलोनी और अन्य इलाकों में छापेमारी करते हुए साइबर ठगी के मास्टरमाइंड किशन अग्रवाल समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह “ट्रेड नाउ” नामक फर्जी एप के जरिए लोगों से ठगी करता था। डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने बताया कि आरोपियों के पास से 68 फर्जी सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक कार, एक स्कूटी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। अब तक 23 बैंक खातों से 1.41 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं, जबकि 176 खातों की जांच जारी…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े मामले में दोनों एजेंसियों ने कोंटा के बाद अब दोरनापाल में वन विभाग के कर्मचारियों के आवासों पर छापेमारी की। इसके साथ ही जिला मुख्यालय सुकमा में भी वन विभाग के एक प्रबंधक के घर पर जांच टीम ने दबिश दी। शुक्रवार सुबह सात ठिकानों पर छापेमारी शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू और एसीबी की संयुक्त टीमों ने कुल सात स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई 2021-22 के दौरान तेंदूपत्ता बोनस…
रायपुर। Naxal Rehabilitation Policy 2025: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 अब पूरे प्रदेश में लागू हो गई है। यह नीति आगामी दो वर्षों तक या किसी नई नीति के लागू होने तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को अधिसूचना जारी की गई, जिसके अनुसार इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। समिति में पुलिस अधीक्षक को सचिव की भूमिका दी गई है, जबकि वन मंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर द्वारा नामित दो अधिकारी और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि…
रायपुर। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डेडलाइन: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए 3 अप्रैल तक अंतिम मौका दिया था। अब 15 अप्रैल तक समझाइश दी जा रही है। इसके बाद 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर बिना HSRP वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पकड़े जाने पर वाहन मालिकों को 500 से 10,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। पूरे राज्य में करीब 40 लाख वाहनों पर HSRP लगाई जानी है, जबकि रायपुर जिले में यह संख्या 10 लाख से ज्यादा…
10 अप्रैल 2025 राशिफल: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन गुरुवार का है। त्रयोदशी तिथि रात 1:01 बजे तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत और अनंग त्रयोदशी का व्रत दोनों मनाए जाएंगे। शाम 6:59 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, वहीं दोपहर 12:25 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, आज महावीर जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज का दिन ज्योतिष दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज किन उपायों से आप अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं, साथ ही आपको बताएंगे आपके लिए…
बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे होते हैं जो शुरुआत में ही चमक जाते हैं, वहीं कुछ की किस्मत उन्हें असफलता की ओर ले जाती है। कुछ कलाकार सफलता और असफलता दोनों का अनुभव करते हैं, लेकिन जब सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद गिरावट आती है, तो उसे संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। कुछ सितारे इस दौर में टूट जाते हैं—कोई इंडस्ट्री छोड़ देता है, कोई डिप्रेशन का शिकार हो जाता है, और कुछ गुमनामी में खो जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही अभिनेता की बात कर रहे हैं, जो 80 के दशक में बेहद…
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। जो भी उम्मीदवार भारतीय रेलवे में ड्राइवर बनने का सपना देख रहे हैं, वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें: कुल पद: 9900 असिस्टेंट लोको पायलट…
इन दिनों कई राज्यों के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो चुके हैं, जबकि कुछ के परिणाम आने बाकी हैं। इसी बीच, असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (SEBA) आज यानी 10 अप्रैल को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस संबंध में जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि HSLC परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं सभी छात्रों और…
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति एक बार फिर सामने आई है। भुवनेश्वर रेलवे कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के चलते स्कूल प्रशासन ने कक्षा 6वीं और 7वीं को बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले ने छात्रों और अभिभावकों को नाराज कर दिया है। स्कूल में पहले से ही संसाधनों की कमी है और कक्षाओं की कमी के कारण बच्चे आंगन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यह हालात किसी दूरस्थ गांव के नहीं, बल्कि राजधानी के एक स्कूल के हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर…
