आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग कब बीमारियों के शिकंजे में आ जाते हैं, इसका एहसास तक नहीं होता। कामकाज और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। आपने सुना ही होगा – “सेहत ही सबसे बड़ी दौलत है”, क्योंकि अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा, तो बाकी सभी चीजें बेमानी लगेंगी। इसी संदेश को फैलाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रेरित करना। इस…
Author: Chhattisgarh Rajya
अच्छी नौकरी, ढेर सारा पैसा, खुशहाल परिवार और सुकून से भरे पल—ज़िंदगी में ये सब जरूरी हैं, लेकिन अगर आपके पास एक चीज़ नहीं है तो ये सब किसी काम के नहीं। वो है अच्छी सेहत। अगर आप सेहतमंद नहीं हैं तो बाकी सब बेकार है। इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर आप खुद से एक वादा करें—कि अब से आपकी सेहत आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। कोई समझौता नहीं, कोई टालमटोल नहीं। इस रेज़ोल्यूशन को न्यू ईयर की तरह “कल से” कहकर टालिए मत—आज और अभी से अमल कीजिए, क्योंकि मौसम ने आपकी सेहत पर वार शुरू कर दिया है।…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में 8 अप्रैल, मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में चार-चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो में जीत दर्ज की है। केकेआर ने अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद उन्होंने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर शानदार वापसी की है। वहीं,…
नासिर हुसैन की वापसी: दो साल के बैन के बाद क्रिकेट मैदान पर फिर दिखे बांग्लादेशी ऑलराउंडर बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद एक बार फिर क्रिकेट में वापसी की है। अब वह ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते नजर आए। उनका मुकाबला गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के खिलाफ था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 अप्रैल 2025 से नासिर हुसैन के लिए आधिकारिक क्रिकेट खेलने का रास्ता फिर से खुल गया है। iPhone 12 बना था विवाद की वजह ESPNक्रिकइंफो की…
‘इंडियन आइडल 15’ का सफर 6 अप्रैल 2025 को धमाकेदार फिनाले के साथ खत्म हो गया, जिसमें कोलकाता की रहने वाली मानसी घोष ने जीत का ताज अपने नाम किया। दमदार परफॉर्मेंस से सभी को पीछे छोड़ते हुए मानसी इस सीजन की विजेता बनीं। ट्रॉफी के साथ उन्हें 25 लाख रुपये की इनामी राशि और एक कार भी मिली। फिनाले में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी, रैपर बादशाह और होस्ट आदित्य नारायण के साथ-साथ मीका सिंह, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन जैसे सितारे भी मौजूद थे। कौन हैं मानसी घोष? 24 साल की मानसी घोष कोलकाता की रहने वाली हैं। बचपन…
ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती और दमदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 90 के दशक से लेकर आज तक ऐश्वर्या का स्टारडम बरकरार है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में चमकते सितारों का सफर हमेशा आसान नहीं होता। इस तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ नजर आ रहा एक्टर भी कभी साउथ सिनेमा का बड़ा नाम था, लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली कि उन्हें जीने के लिए मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ा। हम बात कर रहे हैं मिर्जा अब्बास अली की, जिन्हें…
भाजपा ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लोकसभा में मतदान के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुपस्थिति और बहस के दौरान राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए मुस्लिम समुदाय केवल एक राजनीतिक सुविधा मात्र हैं। मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के व्हिप के बावजूद प्रियंका गांधी उस दिन संसद से नदारद रहीं, जब वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता और मुस्लिमों के कथित हितैषी राहुल…
कर्नाटक कांग्रेस में आंतरिक कलह खत्म होती नहीं दिख रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। हाल ही में दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा के बाद लौटे शिवकुमार के इस रुख से राज्य की सियासी तनातनी और तेज हो गई है। हाईकमान का समर्थन जारी सीएम सिद्दरमैया के खेमे के नेता डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना चाहते हैं। उनका तर्क है कि एक व्यक्ति के पास एक ही पद होना चाहिए। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के दौरान शिवकुमार ने स्पष्ट कर दिया कि…
कांग्रेस पार्टी छह दशक बाद गुजरात में होने जा रहे अहमदाबाद अधिवेशन में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और वैचारिक चुनौतियों पर गहराई से विचार करेगी। यह दो दिवसीय अधिवेशन न केवल संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करेगा, बल्कि जमीनी स्तर से लेकर एआईसीसी तक संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत और जुझारू बनाने पर भी केंद्रित होगा। पार्टी का फोकस होगा भाजपा और संघ परिवार से जुड़े मुद्दों पर अपने नेताओं की वैचारिक स्पष्टता सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर से सशक्त करने पर। जिला अध्यक्षों से मतदाता सूची की निगरानी, गड़बड़ियों को रोकने और चुनावी तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा…
बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे और भद्राद्रि कोठागुडेम मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आईजी रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया तेलंगाना सरकार के ‘ऑपरेशन चेयुथा’ अभियान के तहत हुई है। इसके अंतर्गत सभी नक्सलियों को प्रारंभिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए हैं। अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर…
