Author: Chhattisgarh Rajya

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट और चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता रहनुमा नाजिर ने पुलिस को बताया कि उसकी छह परिचित युवतियों—लिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू—ने उसके साथ मिलकर मारपीट की और कीमती सामान चुरा लिया। सभी आरोपी कोरबा की रहने वाली हैं और रायपुर में किराए के मकान में रहती हैं। फिलहाल सभी फरार हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली रहनुमा नाजिर पिछले सात वर्षों से…

Read More

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा और बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने आ रहे ग्रामीणों से भरा एक पिकअप वाहन पालनार के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चीख-पुकार मच गई और करीब 20 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में दो महिलाओं के अंगूठे कटकर अलग हो गए। सभी घायलों को तुरंत कुआकोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी पीड़ित ग्रामीण पोटाली गांव के निवासी हैं। इस घटना पर कांग्रेस नेत्री और जिला…

Read More

दंतेवाड़ा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम (बस्तर मेला) के समापन समारोह में नक्सलियों से अपील करते हुए कहा, “मैं नक्सली भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं। आप हमारे अपने हैं। जब कोई नक्सली मारा जाता है, तो किसी को खुशी नहीं होती।” उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से विकास बाधित होता है। “आप हथियार उठाकर अपने ही आदिवासी भाइयों और बहनों के भविष्य को रोक नहीं सकते।” शाह ने कहा कि बस्तर ने पिछले 50 वर्षों में जो विकास नहीं देखा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

रायपुर। पंडरी स्थित श्री शिवम शोरूम में हुई लाखों की नगदी चोरी की गुत्थी को रायपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में शोरूम के ही कर्मचारी राजेश टंडन को मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजेश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 16.89 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो कारें, एक एक्टिवा और एक पल्सर बाइक बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी की साजिश में शामिल थे परिजन और साथी मामले की जांच के दौरान सामने आया कि…

Read More

रायपुर: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 8 अप्रैल कर दी गई है, जो पहले 31 मार्च थी। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अब तक लगभग 92,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेशभर के 6,732 निजी स्कूलों में इस सत्र के दौरान कुल 51,893 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत केजी-वन और कक्षा पहली में दाखिला होगा। महत्वपूर्ण तिथियाँ और प्रक्रिया विवरण: 25 अप्रैल तक: नोडल अधिकारी आवेदनों के साथ जमा दस्तावेजों की जांच…

Read More

बिलासपुर (सीपत): सीपत क्षेत्र के दिव्यांग किसान सुजान सिंह बीते दो वर्षों से सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता का शिकार बने हुए हैं। एक दुर्घटना के बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए, और उम्र के साथ उनके हाथों की लकीरें इतनी धुंधली हो चुकी हैं कि अब उनके अंगुलियों के निशान आधार सत्यापन में असफल हो रहे हैं। यही तकनीकी बाधा उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित कर रही है। न आधार सत्यापन, न दिव्यांगता पेंशन फिंगरप्रिंट न मिलने के कारण उनका ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पा रहा, जिससे उन्हें किसान…

Read More

साप्ताहिक करियर राशिफल (7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025): नया सप्ताह शुरू हो रहा है और ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में यह समय खास महत्व रखता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से कि यह सप्ताह करियर और पढ़ाई के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। मेष: इस सप्ताह मेष राशि के छात्रों को सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि ध्यान केंद्रित नहीं किया तो किसी बड़े मौके से हाथ धो सकते हैं। समय की कीमत समझें और फोकस बनाए रखें। वृषभ: बृहस्पति और सूर्य की…

Read More

बॉलीवुड की चमकदार अदाकारा दिव्या भारती ने अपनी कम उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया, जो हर किसी के लिए सपना होता है। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। महज तीन सालों में उन्होंने 21 फिल्मों में काम किया और सुपरस्टार बन गईं। बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के चलते दिव्या की गिनती टॉप एक्ट्रेसेज़ में होने लगी। दुर्भाग्यवश, वो केवल 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को हुई और अब उनकी निधन को…

Read More

गर्मियों के मौसम में पेट की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि इस दौरान अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो एक आसान और असरदार घरेलू उपाय जरूर आजमाएं। दही में मौजूद प्रॉबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, और अगर इसे खास मसाले के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसका असर दोगुना हो सकता है। आइए जानें इस दादी-नानी के नुस्खे के बारे में। दही और भुना जीरा – पेट के लिए रामबाण सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें। अब थोड़ा…

Read More

अधिकतर माएं बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने में असमर्थ रहती हैं। बच्चों की ज़िद और लाड़-प्यार में वे नूडल्स, पास्ता, पिज़्ज़ा जैसे जंक फूड उन्हें परोस देती हैं। आजकल तो बच्चों से यह पूछा जाता है कि “बेटा, क्या खाओगे?”—और बच्चे अपने नखरे दिखाते हैं। सभी माओं से अपील है कि यह पूछना बंद करें और बच्चों को वही खिलाएं जो सेहत के लिए सही है। यही गलत आदतें आज मोटापे जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे रही हैं। दुनियाभर में बीमारियों के साथ मोटापा भी तेजी से बढ़ रहा है। अकेले भारत में 14 करोड़ से अधिक लोग ओवरवेट…

Read More