नारायणपुर (पद्म पुरस्कार 2025): छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंचों पर पहचान दिलाने वाले जनजातीय वाद्ययंत्र निर्माता और काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान 2025 से नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया। पंडीराम मंडावी नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल के निवासी हैं। 68 वर्षीय मंडावी पिछले पांच दशकों से छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय पारंपरिक वाद्ययंत्र और काष्ठ कला को संरक्षित करते आ रहे हैं। वे बांसुरी, टेहण्डोंड, डूसीर, सिंग की तोड़ी, कोटोड़का, उसूड़ जैसे लोक वाद्ययंत्रों के निर्माण और प्रदर्शन में माहिर हैं। उनकी कला…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर: देश में भारतीय रेलवे (Indian Railway) यातायात का एक प्रमुख साधन है, लेकिन जब रेल सेवाएं प्रभावित होती हैं तो यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में 1 जून को विशाखापत्तनम और रायपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल में नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच आटो-सेक्शन के कमीशनिंग के दौरान कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसी वजह से 58528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर और 58527 रायपुर-विशाखापत्तनम…
रायपुर (पोलावरम बांध विवाद): गोदावरी नदी पर छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर बन रहे पोलावरम बांध का असर प्रदेश के कई हिस्सों पर होगा, लेकिन इसका सबसे बड़ा प्रभाव सुकमा जिले पर पड़ेगा। यहां कोंटा सहित नौ गांवों में बसने वाले हजारों दोरला आदिवासियों की बसाहट खतरे में है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दोपहर 3:30 बजे दिल्ली में बैठक करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। चार साल पहले किए गए सर्वे के मुताबिक, यदि बांध का फुल रिजर्व लेवल (एफआरएल) 150 फीट रखा गया…
बिलासपुर। दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती को अब आरोपी के परिजनों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी ऐश्वर्य कंवर जेल में बंद है। रायपुर के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली यह युवती बिलासपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। वर्ष 2024 में उसकी ऑनलाइन बातचीत कोरबा निवासी ऐश्वर्य कंवर से हुई, जो उस समय लखनऊ के आईआईएम में पढ़ रहा था। बातचीत…
जगदलपुर: डर का दूसरा नाम बन चुकी है डीआरजी! बस्तर के आत्मसमर्पित माओवादियों और स्थानीय आदिवासी लड़ाकों से बनी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को देश-विदेश के रक्षा विशेषज्ञ गुरिल्ला युद्ध में सबसे प्रभावशाली और घातक बल मानते हैं। आज पूरे देश में इस बल की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों के पास माओवादी प्रमुख बसव राजू की मात्र एक 45 साल पुरानी तस्वीर थी, जबकि देश के 16 माओवाद प्रभावित राज्यों की पुलिस भी उसे पकड़ नहीं पाई। लेकिन डीआरजी ने अबूझमाड़ में पिछले बुधवार को हुई मुठभेड़ में इसे मार गिराया। इस मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय हिंदू युवती ने 28 वर्षीय बादशाह खान पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक यौन शोषण, मारपीट, जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जबरन गौमांस खिलाया, पूजा-पाठ से रोका और बेटे का खतना कराकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। मामले की शिकायत मिलने पर भिलाई नगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बादशाह खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
बालोद। 22 मार्च को मोहला ब्लॉक के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह घटना शुरू में एक सड़क हादसा मानी जा रही थी, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक योजनाबद्ध हत्या थी, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं उसके पति शीशपाल वासनिक ने अंजाम दिया था। पति ने अपने दोस्त याहुद्दीन के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन बरखा स्कूटी से स्कूल से लौट रही थी। तभी शीशपाल ने उसे बोलेरो से टक्कर मारने की कोशिश की और जब…
उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन और रीडर…
बालोद के हीरापुर निवासी गोविंदा साहू ने पुलिस को शिकायत दी है कि 12 मई को दल्लीराजहरा के कमल ऑटो के मालिक गोल्डी विपिन जैन और उनके दो साथियों ने उनके घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां दीं और बेल्ट से मारपीट की। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। गोल्डी विपिन जैन और उनके साथी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गाली गलौज शुरू कर दी। जब गोविंदा के भाई और पिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब भी वे नहीं रुके। गोल्डी ने कहा कि वह कमल ऑटो का मालिक है और एक साल पहले अरिष्ट फाइनेंस से लिया गया…
कोरबा जिले स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कोयला खदान में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला चोरी के इरादे से खदान के बाउंड्री क्षेत्र में घुसे तीन युवक दीवार ढहने की चपेट में आ गए। हादसे में विशाल यादव (18) और धन सिंह कंवर (24), दोनों निवासी हरदी बाजार मुंडापार, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक साहिल धनवार (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में गांववाले घटनास्थल पर जमा हो…
