दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में दबिश दी गई और कुल 474 लोगों की जांच की गई। इनमें से 103 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए। सुबह एक विशेष टीम गठित कर फैक्ट्रियों, लकड़ी के गोदामों और घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में रहने वाले किरायेदारों की जांच की गई। छावनी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज और पुरैना इलाकों में कार्रवाई की गई,…
Author: Chhattisgarh Rajya
जगदलपुर (Chhattisgarh Train Accident)। छत्तीसगढ़ की किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर, आंध्र प्रदेश के आरकू सेक्शन में बुधवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब लौह अयस्क से लदी मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा एक सुरंग के पास हुआ, जब मालगाड़ी दंतेवाड़ा के किरंदुल से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के चलते रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। केके लाइन पर ट्रेनें रद्द और डायवर्ट हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ को रद्द कर दिया गया…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके में राज्य सरकार ने ग्रामीण बैंक की शाखा की शुरुआत की है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को पामेड़ इलाके में डिजिटल माध्यम से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि जिस पामेड़ को कभी माओवादियों के बटालियन नंबर-एक का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले दिल से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदलता हुआ बस्तर आत्मविश्वास, विकास और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान दिए गए बयान पाकिस्तान में तहलका मचा गए हैं। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर भारत के अटल संकल्प को दोहराया और पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “एक कांटा चुभता है तो पूरे शरीर में दर्द होता है, और हमने ठाना है कि वह कांटा निकाल कर रहेंगे। पाकिस्तान अपनी रोटी खाए, गोली तो मेरे पास है।” इस बयान से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने फिर से गीदड़ भभकी देना शुरू कर दिया है। ‘अगर हमें खतरा होगा तो उसका जवाब…
भारत के स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती आज 28 मई को मनाई जा रही है। महाराष्ट्र के रहने वाले वीर सावरकर ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए क्रांतिकारी विचारों के प्रबल समर्थक थे। उनके इन विचारों के कारण अंग्रेजों ने उन्हें कठोर सजा दी और अंडमान द्वीप के सेलुलर जेल में कैद किया, जिसे ‘काला पानी’ की सजा के नाम से जाना जाता है। वीर सावरकर को भारत माता का सच्चा सपूत मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जयंती पर ट्वीट किया और कहा कि देश उनके साहस और संघर्ष को कभी नहीं…
भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) छत्तीसगढ़ की राजधानी न्यू रायपुर में स्थापित किया जा रहा है। यह विशेष क्षेत्र पूरी तरह से एआई और डेटा तकनीक के विकास व संचालन के लिए समर्पित होगा। यहां हाई-एंड कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर और एआई आधारित इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से वैश्विक स्तर की कंपनियां डिजिटल संचालन करेंगी। इस SEZ को टैक्स और कानूनी छूट के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। यह भारत में पहली बार है जब किसी क्षेत्र को केवल एआई पर केंद्रित किया गया है, जिससे न्यू…
बिलासपुर शहर के जरहाभाटा इलाके के कस्तूरबा नगर में एक महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना तब हुई जब महिला ने अपनी पड़ोसन द्वारा खींची गई अपनी तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने का विरोध किया। इस बात से नाराज़ होकर पड़ोसन और उसके पति ने मिलकर महिला की सरेआम पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई जगावर सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, जगावर की बहन…
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 227 रन बनाए बावजूद हार का सामना किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ को आठ गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस हार के साथ ऋषभ पंत की धमाकेदार सेंचुरी भी बेकार साबित हुई। इस सीजन पंत का यह दूसरा 50+ स्कोर और पहला शतक था, लेकिन RCB के बल्लेबाजों ने उनकी पारी पर पानी फेर दिया। ऋषभ पंत का IPL 2025 का सीजन निराशाजनक रहा। 14 मैचों में 13 पारियों में उन्होंने केवल 269 रन बनाए, जिनका औसत…
क्रिकेट के मैदान पर रोमांच के बीच विराट-अनुष्का का रोमांस, वायरल हुआ प्यार भरा लम्हा मंगलवार की रात IPL 2025 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जोरदार शिकस्त दी। मैदान में जीत का जश्न चल रहा था, लेकिन इसी बीच स्टैंड्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक रोमांटिक मोमेंट सभी का दिल जीत ले गया। इस कपल की कैमिस्ट्री एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा गई है। विराट का मैदान में जुनून और अनुष्का की आंखों में प्यार—दोनों का ये कॉम्बिनेशन फैंस के लिए किसी फिल्मी सीन से…
Love Horoscope 28 May 2025: जानिए आज (28 मई) आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी और किन उपायों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से पढ़ें सभी राशियों का लव राशिफल। मेष: गणेशजी के अनुसार, आपके अनोखे नजरिए से आपका पार्टनर प्रभावित होगा। पुरानी आदतों को छोड़कर खुद को नया बनाने की कोशिश से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पूरे दिन धैर्य बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 9 वृषभ: आज आप भावनात्मक जुड़ाव पर ज़्यादा ध्यान देंगे। अपने साथी से खुलकर बातचीत करें और रिश्ते को लेकर कोई फैसला सोच-समझकर लें। भाग्यशाली रंग:…
