Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मिचेल मार्श ने नया इतिहास बनाया, केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा और बने चौथे कंगारू बल्लेबाज
    खेल

    मिचेल मार्श ने नया इतिहास बनाया, केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा और बने चौथे कंगारू बल्लेबाज

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मिचेल मार्श
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 227 रन बनाए बावजूद हार का सामना किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ को आठ गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस हार के साथ ऋषभ पंत की धमाकेदार सेंचुरी भी बेकार साबित हुई। इस सीजन पंत का यह दूसरा 50+ स्कोर और पहला शतक था, लेकिन RCB के बल्लेबाजों ने उनकी पारी पर पानी फेर दिया।

    ऋषभ पंत का IPL 2025 का सीजन निराशाजनक रहा। 14 मैचों में 13 पारियों में उन्होंने केवल 269 रन बनाए, जिनका औसत 24.45 और स्ट्राइक रेट 133.16 रहा। कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही स्तर पर उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। मार्श ने 13 मैचों में 48.23 के औसत और 163.70 के स्ट्राइक रेट से कुल 627 रन बनाए, जिससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

    RCB के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन की पारी खेलकर सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और लखनऊ के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले केएल राहुल ने IPL 2022 में 616 रन बनाए थे।

    IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले LSG बल्लेबाज:

    • 627 रन – मिचेल मार्श (IPL 2025)
    • 616 रन – केएल राहुल (IPL 2022)
    • 520 रन – केएल राहुल (IPL 2024)
    • 511 रन – निकोलस पूरन (IPL 2025)
    • 508 रन – क्विंटन डीकॉक (IPL 2022)

    मिचेल मार्श IPL के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि डेविड वार्नर, माइकल हसी और शॉन मार्श के नाम दर्ज है। डेविड वार्नर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL में तीन अलग-अलग सीजन में 600+ रन बनाने का कारनामा किया है।

    IPL में 600+ रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी:

    • डेविड वार्नर (2016, 2017, 2019)
    • माइकल हसी (2013)
    • शॉन मार्श (2008)
    • मिचेल मार्श (2025)
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.