Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»श्रेयस अय्यर को ICC से मिला खास अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को किया पीछे
    खेल

    श्रेयस अय्यर को ICC से मिला खास अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को किया पीछे

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ICC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च 2025 के लिए ICC द्वारा “प्लेयर ऑफ द मंथ” का पुरस्कार मिला है। अय्यर ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पछाड़ते हुए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम किया। यह घोषणा ICC ने मंगलवार को की। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में उन्होंने 243 रन बनाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई।

    अवॉर्ड मिलने के बाद, अय्यर ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक अविश्वसनीय पल करार देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उस महीने के लिए बहुत खास है जब भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, एक ऐसा पल जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।

    चैंपियंस ट्रॉफी में अय्यर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 79 गेंदों पर 98 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 45 गेंदों पर 62 रन बनाए और फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 गेंदों पर 62 रन की अहम पारी खेली, जिससे भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी मदद मिली।

    आईपीएल 2025 में भी श्रेयस अय्यर का शानदार फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उन्होंने अब तक 5 मैचों में 250 रन बनाये हैं, जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 208.33 का रहा है। अय्यर इस फॉर्म को सीजन के बाकी मैचों में भी बनाए रखना चाहेंगे।

    इसके अलावा, अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। 2023-24 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में उनका नाम नहीं था, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कम ध्यान दिया था। लेकिन इसके बाद अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, और अब उनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी की संभावना है। BCCI जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.