Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, धोनी के लिए कहे दिल छू लेने वाले शब्द
    खेल

    गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, धोनी के लिए कहे दिल छू लेने वाले शब्द

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गायकवाड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जब उनके नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को कमान सौंप दी है। धोनी की कप्तानी की वापसी ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। वहीं, रुतुराज भले ही मैदान से बाहर हों, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वो टीम के साथ बने रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।

    गायकवाड़ ने भावुक होकर साझा किया संदेश
    चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रुतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी चोट और टीम के प्रति भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा, “कोहनी की चोट के कारण सीजन से बाहर होना काफी निराशाजनक है। अब तक दिए गए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब टीम को एक ‘युवा विकेटकीपर’ लीड कर रहा है। उम्मीद है अब चीजें बेहतर होंगी।”

    धोनी को बताया ‘युवा विकेटकीपर’
    गायकवाड़ ने मस्ती भरे अंदाज़ में धोनी को ‘युवा विकेटकीपर’ कहकर चुटकी ली, जबकि सभी जानते हैं कि धोनी 43 साल की उम्र में भी फिटनेस और फुर्ती में किसी से कम नहीं हैं। गायकवाड़ ने कहा, “इस टीम को मुश्किल समय से बाहर निकालना अच्छा होता, लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं। अब मैं डग-आउट से टीम का समर्थन करूंगा और उम्मीद है कि आगे का सीजन शानदार रहेगा।”

    Straight from Rutu’s soul! 🤳💛📹#WhistlePodu #AllYouNeedIsYellove 🦁💛 pic.twitter.com/PNIZBWR1yR

    — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2025


    गायकवाड़ का कप्तानी सफर अब तक
    रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अब तक कुल 19 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 8 में जीत और 11 में हार मिली है। पिछले सीजन से ही उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। मौजूदा सीजन में भी CSK उनके नेतृत्व में 5 में से केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.