Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»विराट कोहली 67 रन पूरे करते ही टी20 क्रिकेट में बनाएंगे इतिहास, किसी खिलाड़ी ने पहले नहीं किया ऐसा काम
    खेल

    विराट कोहली 67 रन पूरे करते ही टी20 क्रिकेट में बनाएंगे इतिहास, किसी खिलाड़ी ने पहले नहीं किया ऐसा काम

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    विराट कोहली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विराट कोहली का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है, उन्होंने अब तक 11 पारियों में 63.13 के औसत से 505 रन बनाए हैं। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। अब कोहली की नजर सीजन के बाकी बचे 2 लीग मुकाबलों में जीत हासिल करके टीम को टॉप-2 में समाप्त करने पर है। आरसीबी का अगला मुकाबला 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिसमें कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

    टी20 क्रिकेट में विराट कोहली इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 67 रन और बनाने से दूर हैं। कोहली ने 2008 से लेकर अब तक आरसीबी के लिए 278 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.52 की औसत से कुल 8933 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 64 अर्धशतक भी दर्ज हैं। अगर वह हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 67 रन बनाते हैं, तो वह किसी एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने 23 मैचों में 36.29 की औसत से 762 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जहां पहले स्थान पर सनजू सैमसन हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 867 रन बनाए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.