Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»GT vs PBKS: ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब शुभमन गिल, क्या अहमदाबाद में बनाएंगे नया कीर्तिमान?
    खेल

    GT vs PBKS: ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब शुभमन गिल, क्या अहमदाबाद में बनाएंगे नया कीर्तिमान?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    शुभमन गिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    GT vs PBKS: अहमदाबाद में शुभमन गिल रच सकते हैं नया इतिहास, 1000 IPL रन बनाने से सिर्फ 47 रन दूर

    IPL 2025 में 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच होगा, ऐसे में जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना दोनों की प्राथमिकता होगी। इस मैच में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अय्यर पिछले साल KKR को चैंपियन बना चुके हैं, जबकि गिल इस सीजन गुजरात टाइटन्स को खिताब दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दोनों ही बल्लेबाज आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं, जिससे इस मैच में चौकों-छक्कों की बरसात होने की पूरी संभावना है।

    होम ग्राउंड पर नया कीर्तिमान रचने की ओर शुभमन गिल

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटन्स का होम ग्राउंड है, ऐसे में टीम का लक्ष्य घरेलू दर्शकों को जीत का तोहफा देने का रहेगा। वहीं, कप्तान शुभमन गिल की नजरें भी एक खास रिकॉर्ड पर होंगी। वह इस मैदान पर IPL में 1000 रन पूरे करने से महज 47 रन दूर हैं। अगर वह पंजाब किंग्स के खिलाफ यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 IPL रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को हासिल नहीं कर सका है।

    गिल ने अब तक इस मैदान पर 18 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 63.53 की शानदार औसत और 159.36 के स्ट्राइक रेट से 953 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सबसे आगे हैं।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी:

    1. शुभमन गिल – 953 रन
    2. साईं सुदर्शन – 603 रन
    3. अजिंक्य रहाणे – 336 रन
    4. डेविड मिलर – 308 रन
    5. रिद्धिमान साहा – 290 रन
    6. हार्दिक पांड्या – 235 रन

    अगर शुभमन गिल के कुल IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 103 मैचों की 100 पारियों में 4 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से 3216 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.83 और स्ट्राइक रेट 135.69 रहा है। गुजरात टाइटन्स से पहले वह 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अहमदाबाद के इस मैदान पर नया इतिहास रच पाते हैं या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.