Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL 2025 की शुरुआत के साथ ही बढ़ा विवाद, मचा हंगामा; पूर्व खिलाड़ी के बयान ने क्यों बढ़ाई हलचल?
    खेल

    IPL 2025 की शुरुआत के साथ ही बढ़ा विवाद, मचा हंगामा; पूर्व खिलाड़ी के बयान ने क्यों बढ़ाई हलचल?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IPL 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2025: SRH की जीत के बीच हरभजन की टिप्पणी पर विवाद, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

    IPL 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 286 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 242 रन ही बना पाई। इस मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए और काफी महंगे साबित हुए। लेकिन मुकाबले के दौरान कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया।

    जोफ्रा आर्चर पर हरभजन की टिप्पणी बनी विवाद की वजह

    मैच के 18वें ओवर में जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे और जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे, तब हरभजन सिंह ने कॉमेंट्री के दौरान कहा— “लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है।” हरभजन की इस टिप्पणी का वीडियो तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जमकर प्रतिक्रिया देने लगे।

    Racism at Peak 😂😂😂😂
    Harbhajan Singh Calling Archer Kali Taxi pic.twitter.com/ijdEqFgNbX

    — B‎ I‎ S‎ W‎ A‎ J‎ E‎ E‎ T‎ (@Biswajeet_2277) March 23, 2025

    सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, उठी बैन लगाने की मांग

    हरभजन सिंह की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “हरभजन सिंह ने जोफ्रा आर्चर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह घृणित बयान है, उन पर बैन लगाया जाना चाहिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “अब वक्त आ गया है कि आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स इस मामले पर एक्शन लें और हरभजन को कॉमेंट्री पैनल से हटाएं।”

    London me kaali taxi ka meter tez bhaagta hai, Aur yaha pe Archer sahab ka meter bhi tez bhaaga hai – Harbhajan on air

    — Rinku (@SahalFan) March 23, 2025

    Harbhajan Singh has called Jofra Archer a black taxi driver with a high meter value just now in the Hindi commentary. This is vile and disgusting. Please ban him.

    — ` (@FourOverthrows) March 23, 2025

    जोफ्रा आर्चर का शर्मनाक प्रदर्शन

    मैच में जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 76 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। यह उनके टी20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन रहा और वह आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।

    Obviously in the UK we get the #IPL2025 world feed so didn’t hear Harbhajan Singh and his awful racist comment about Archer first hand.
    However plenty did and it’s time that IPL and Star Sports take a stance and take him off air.

    — Erika Morris (@ErikaMorris79) March 23, 2025


    हरभजन की टिप्पणी पर मचे इस विवाद के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टार स्पोर्ट्स या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस पर क्या कदम उठाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.