Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»‘तेरे ग्रह इधर-उधर चल रहे हैं’ – जब MS Dhoni ने अक्षर पटेल को दी थी खास सलाह, फिर ऐसे बदली किस्मत
    खेल

    ‘तेरे ग्रह इधर-उधर चल रहे हैं’ – जब MS Dhoni ने अक्षर पटेल को दी थी खास सलाह, फिर ऐसे बदली किस्मत

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    MS Dhoni
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। इस समय दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अब टीम का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होने जा रहा है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षर पटेल, महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

    अक्षर ने धोनी को दिया सफलता का श्रेय
    अक्षर पटेल ने बताया कि उनका माही भाई (धोनी) से काफी गहरा जुड़ाव है। जब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे, तब वह अक्सर उनसे अपने विचार साझा करते थे। उन्होंने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भी उन्हें धोनी का मैसेज मिला था। इससे पहले 2021 में जब धोनी मेंटर के तौर पर टीम के साथ जुड़े थे, तब भी उन्होंने उनसे मानसिकता को लेकर चर्चा की थी। अक्षर ने माना कि उनकी इस सलाह ने उनके खेल में बड़ा बदलाव लाया और इसका कुछ श्रेय माही भाई को भी जाता है।

    अक्षर ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया, जब धोनी ने आईपीएल की एक तस्वीर को देखकर उनसे कहा था – “तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं। तुझे या तो अच्छी बॉल खेलने को मिलती है या कुछ अजीब हो जाता है। तू एक काम कर, पूजा-पाठ करवा ले।”

    Mahi bhai ke hone se sare ग्रह theek hogaye 😌💙 pic.twitter.com/gi9Vrlluv9

    — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2025


    टीम इंडिया के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी
    अक्षर पटेल ने हाल के वर्षों में भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक 68 वनडे मैचों में 72 विकेट और 783 रन बनाए हैं। वहीं 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 71 विकेट और 535 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, दोनों में अक्षर पटेल ने अपनी उपयोगिता साबित की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

    November 1, 2026

    IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.