पाकिस्तान के बिगड़ते बुनियादी ढांचे की कड़ी आलोचना देश की मशहूर अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात ने की है। उन्होंने कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी की कमी को लेकर अधिकारियों पर सख्त निशाना साधा है, जबकि भारत के साथ सिंधु जल संधि को लेकर तनाव बढ़ रहा है। गुरुवार को एयरपोर्ट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में हिना ने कराची एयरपोर्ट की खराब सुविधाओं पर अपनी निराशा जताई और कहा कि राष्ट्रीय गर्व के दिन भी ऐसे अहम जगहों पर वॉशरूम में पानी नहीं मिलना शर्मनाक है। हिना ने वीडियो में बताया, “आज यौम-ए-तकबीर है और हमें…
Author: Chhattisgarh Rajya
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन बेहद खास और प्राइवेट अंदाज में मनाया। इस बार का जश्न मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के आर्ट्स कैफे में आयोजित किया गया था, जहां कम लोगों की मौजूदगी के बावजूद सेलिब्रेशन बेहद खूबसूरत और ग्रैंड रहा। इस खास मौके की झलकियां NMACC के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं, जिनमें अबराम के जन्मदिन की खुशियों को दिखाया गया है। वीडियो में अबराम अपनी बहन सुहाना खान के साथ मुस्कुराते हुए कार्यक्रम स्थल पर नजर आए,…
30 मई 2025 का राशिफल: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन शुक्रवार का है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वहीं, रवि योग आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक और पुनर्वसु नक्षत्र रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। आज विनायक चतुर्थी व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही जानिए आपका लकी नंबर और लकी रंग क्या होगा। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए परिचित से मुलाकात सफलता…
जगदलपुर। प्रदेश में 30 मार्च 2026 तक माओवादियों के समूल सफाए के अभियान के तहत अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादी प्रमुख बसव राजू के मारे जाने के बाद अब सुरक्षा बलों की नजर 15 शीर्ष माओवादी नेताओं पर है, जिन पर कुल मिलाकर 8.40 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इनमें से नौ माओवादी अभी भी बस्तर के जंगलों में सक्रिय हैं। सुरक्षा बलों को इनके ठिकानों और गतिविधियों की पूरी जानकारी है और अगर ये नेता आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापस नहीं लौटते हैं, तो इन्हें भी बसव राजू की तरह नष्ट…
भिलाई: वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को विदा करने भिलाई के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भावुक क्षणों के साक्षी बने। वहां स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों ने अपनी दशकों पुरानी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिन पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट में समाधान कर तालियों की गूंज बटोरी। स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने बताया कि यहां कार्यरत 23 कुली परिवार पीढ़ियों से यात्रियों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न पीएफ-पेंशन जैसी सुविधा मिलती है और न ही सरकारी चिकित्सा सहायता।…
राजनांदगांव (Chhattisgarh News): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और गहरे पानी में उतर जाने से उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खेलते-खेलते तालाब पहुंचे मासूम, नहीं बची जान मिली जानकारी के मुताबिक, सांकरा गांव निवासी सुरेश साहू की आठ वर्षीय बेटी पूनम साहू और पांच वर्षीय बेटा पुल्कित साहू…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था की खामियां लगातार सामने आ रही हैं, और हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट ने फिर से इन कमियों को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र नहीं है, जबकि वहां शिक्षक पदस्थ हैं। दूसरी ओर, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे स्कूलों की प्रासंगिकता समाप्त हो चुकी है, और वहां पदस्थ शिक्षकों को…
भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह क्षेत्र विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा तकनीकों के विकास और संचालन के लिए समर्पित होगा। यहां अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर स्थापित किए जाएंगे, जो बुद्धिमान AI सिस्टम को संचालित करेंगे और वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां यहीं से अपने डिजिटल काम संभालेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों को तेजी से विकसित किया जा सके। यह भारत का पहला ऐसा क्षेत्र होगा जो पूरी तरह AI…
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने दो अलग-अलग अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उनका साड़ी-सिंदूर लुक खासा सुर्खियों में रहा और कई अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक हॉलीवुड स्टाइल गाउन में भी देसी तड़का लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। कान्स खत्म होने के बाद ऐश्वर्या ने फेस्टिवल के दौरान की कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिनमें उनका पारंपरिक साड़ी वाला लुक खासा आकर्षक दिखा। इस वीडियो में वे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को घोषणा की कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में आरबीआई ने बताया कि महंगाई में कमी और जीडीपी वृद्धि की धीमी गति को देखते हुए मौद्रिक नीति को भविष्य में विकास को समर्थन देने वाला बनाए रखना चाहिए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारत का मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक ढांचा, सशक्त वित्तीय क्षेत्र और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता इसे अगले वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाए रखेगी। रिपोर्ट में वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव,…
