Author: Chhattisgarh Rajya

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई थी कि मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटों के साथ-साथ सभी वीवीपैट पर्चियों की भी हाथों से गिनती कराई जाए। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ दाखिल हंस राज जैन की याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है और इससे पहले भी इसी तरह…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब तमिलनाडु की बारी है, जहां चुनावी तैयारियों के लिए केवल कुछ महीने शेष हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी के दिन रामेश्वरम में समुद्र पर बने ऐतिहासिक पंबन ब्रिज का उद्घाटन कर न केवल एक विकास परियोजना का शुभारंभ किया, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी बिगुल भी बजा दिया। 234 सीटों वाले इस प्रमुख दक्षिणी राज्य में भाजपा अपनी चुनावी जमीन को मज़बूत करने के लिए आस्था, विकास और क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल जैसे कई मोर्चों पर रणनीति बना रही है। हालांकि, द्रविड़ पहचान और क्षेत्रीय…

Read More

गुजरात के अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अधिवेशन से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहम बैठक होगी। यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीति, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर केंद्रित होगी। गौरतलब है कि CWC कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, जिससे इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। जिला अध्यक्षों को मिल सकते नए अधिकार बैठक का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक स्थल पर किया जाएगा, जिसमें करीब 170 वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अधिवेशन में…

Read More

रायपुर। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए बेहद चालाक और नए तरीके अपना रहे हैं। अब न तो सिर्फ फर्जी कॉल और ईमेल का इस्तेमाल हो रहा है, बल्कि एक साधारण सी दिखने वाली फोटो भी आपके मोबाइल और बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकती है। ताजा मामला ‘वॉट्सऐप इमेज स्कैम’ से जुड़ा है, जिसमें किसी अनजान नंबर से भेजी गई फोटो पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। इसके कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से पैसे साफ हो जाते हैं। रायपुर पुलिस ने इस स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क किया है। बताया…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई स्थित अटल आवास में रविवार को आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान कथित रूप से धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया। हिंदू संगठनों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार, अटल आवास में रहने वाली दीपा गोटेल हर रविवार को अपने निवास पर प्रार्थना सभा आयोजित करती थीं। 31 मार्च को हुई सभा में यदुनंदन नगर निवासी पास्टर दीपक सिंह सिदार और उनकी पत्नी पूजा सिदार धार्मिक उपदेश दे रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी मौजूद…

Read More

बिलासपुर। तमाम सख्त निर्देशों और प्रयासों के बावजूद सिम्स और जिला अस्पताल के डॉक्टर एक बार फिर पुराने रवैये पर लौट आए हैं। वे अब मरीजों को जेनरिक दवाओं की बजाय ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं, जिससे जरूरतमंद मरीज सस्ती जीवन रक्षक दवाओं से वंचित हो रहे हैं। हालांकि, सिम्स और जिला अस्पताल में धनवंतरी मेडिकल स्टोर और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जहां 60 से 65 प्रतिशत तक सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर, जो दवा बाजार में 18 रुपये में मिलती है, वही जेनरिक स्टोर में महज चार से पांच रुपये में उपलब्ध है।…

Read More

कोरबा। चरित्र पर शक और अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर पत्नी के साथ लगातार मारपीट कर रहे पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर में 40 वर्षीय जयप्रकाश तिर्की को उसकी पत्नी अमासो बाई ने पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक वैधानिक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय यानी वर्ष 2000 में प्रदेश में केवल 78,376 वाहन पंजीकृत थे। लेकिन पिछले 24 वर्षों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और मार्च 2025 तक राज्य में 80 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं—यानि वाहनों की संख्या में 11 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। हर साल औसतन 7.5 लाख नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं, जिससे यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दबाव के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या गहराई है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी चिंताजनक इजाफा हुआ है। प्रदेश की…

Read More

धमतरी: जिले के ग्राम पंचायत बोड़रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गोपेश्वर साहू शराब का आदी था और काफी समय से पत्नी से विवाद व डिप्रेशन से जूझ रहा था। पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत से गांव में गहरा मातम छा गया है। घटना का विवरण: अर्जुनी पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की रात गोपेश्वर साहू ने अपने बेटे हेयांश साहू पर फावड़े से कई वार किए, जिससे उसकी…

Read More

रायपुर (Hanuman Janmotsav in Raipur): गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा स्थापित करते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक प्रणाली अचानक फेल हो गई, जिससे दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर झंडा लगाने की तैयारी चल रही थी और इसके…

Read More